RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

समस्तीपुर:डाॅ लाभ लिखित पुस्तक “प्रेम-वियोग” लोकार्पित।

RKTV NEWS/समस्तीपुर ( बिहार)01 जून।कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार संध्या को साहित्यकार प्रो हरिनारायण सिंह हरि की अध्यक्षता में आयोजित मई मासीय कविगोष्ठी के मौके पर उपस्थित दर्जनों कवि-कवयित्रियों के कर-कमलों द्वारा प्रसिद्ध शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ की नव प्रकाशित पुस्तक “प्रेम-वियोग” का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि चर्चित कवि चांद मुसाफ़िर थे, जबकि संचालन नामी-गिरामी गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। वयोवृद्ध साहित्यसेवी शिवेंद्र कुमार पांडेय के अभिवाकत्व में प्रमुख रुप से कविता पढ़ने वाले कवियों में विष्णु केडिया , राजकुमार राय, रामाश्रय राय, डाॅ रामसूरत प्रियदर्शी, अशोक कुमार वर्मा, अशोक कुमार सिन्हा , रामलखन राय,रंजनालता, दीपक कुमार, अरुण कुमार मालपुरी, नरेंद्र कुमार त्यागी सहित दर्जनो कवि मुख्य थे। धन्यवादज्ञापन शिवेंद्र कुमार पांडेय ने किया।

Related posts

भोजपुर:अनियमितता के कारण भोजपुर के चार उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द।

rktvnews

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सारण पुलिस की खास पहल, संवाद कार्यक्रम “आवाज दो” का किया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ज़ूबिन इरानी ने नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में ‘लिंग-समावेशी संचार पर मार्गदर्शिका’ जारी की।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

12 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

शाहाबाद की धरती पर प्रधानमंत्री का आगमन, एम्स और ट्रॉमा सेंटर की आस।

rktvnews

Leave a Comment