RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ विष्णु नगर, स्वामी रंगनाथाचार्य ने दिया आध्यात्म का संदेश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।शहर के विष्णु नगर (बैंक कॉलोनी) स्थित माँ मनोकामना मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर भारत के सुप्रसिद्ध संत Swami Ranganathacharya Ji Maharaj ने भगवान की दिव्य कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया।महाराज ने कहा कि ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का संगम श्रीमद्भागवत विश्व का सर्वोच्च शास्त्र है। उन्होंने नारद-सनकादिक संवाद, माता भक्ति के उद्गार तथा ज्ञान-वैराग्य के उद्धार का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के कल्याण के लिए संत-महात्माओं का सदैव सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे ही समाज को संकटों से उबारने का कार्य करते हैं।विद्वान क्रांतिकारी गोविंदाचार्य एवं मंडपस्थ वेदी का पूजन आचार्य गोपी शर्मा जी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।इसकी जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने दी।

Related posts

भोजपुर:महुली गंगा घाट पर मुंडन की खुशी मातम में बदली, दो युवक गंगा में डूबे।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति की बैठक मुख्य संरक्षक रामकिंकर दास की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

झारखंड:विगत चुनावों से अपेक्षाकृत पोस्टल बैलेट से अधिक होगा मतदान : के.रवि कुमार

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

नेहरू-पटेल ‘पीएम विवाद’ का सच : कैसे गढ़ी गई एक राजनीतिक मिथक की कहानी

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने महादलित टोला में संचालित विशेष शिविर का किया निरीक्षण,महादलित समुदाय की सुनी समस्याएं,सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment