RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 मई।आज़ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कि 62 वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर डॉ श्रीधर तिवारी कि अध्यक्षता में मनाई गई ।जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने शिरकत की। इस दौरान सभी ने विस्तार से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अपने सम्बोधन में श्रीधर तिवारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक रहे। उन्होंने कई प्रमुख ऐतिहासिक कार्य किए जिसमें भारत में वयस्क मताधिकार पर आधारित दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र स्थापित किया। धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान में पंथनिरपेक्ष राज्य की अवधारणा को मजबूत किया। सभी धर्मों को बराबर सम्मान दिया। गुटनिरपेक्ष आंदोलन 1961 में अमेरिका-रूस शीतयुद्ध में न फंसकर भारत को गुटनिरपेक्ष रखा। टीटो, नासिर के साथ NAM की नींव रखी । भारी उद्योग भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर में स्टील प्लांट लगाए। चित्तरंजन लोकोमोटिव, सिंदरी फर्टिलाइजर, BHEL बनाए उन्होंने भाखड़ा-नांगल बांध को आधुनिक भारत का मंदिर कहा। हीराकुंड, दामोदर घाटी परियोजनाएं शुरू कीं। उन्होंने वैज्ञानिक संस्थान IIT खड़गपुर AIIMS दिल्ली बनाए तथा 1956, में CSIR को मजबूत किया। परमाणु ऊर्जा आयोग 1948 और ISRO की नींव रखी उन्होंने 1951 में योजना आयोग बनाकर प्लान्ड इकोनॉमी शुरू की। पहले प्लान में कृषि, दूसरे में भारी उद्योग पर जोर। शिक्षा और समाज सुधार किया जिसके तहत शिक्षा का प्रसार के लिए UGC 1956 में बनाई। 14 साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त-आबकारी शिक्षा का प्रबंध किया । महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाए। बालविवाह पर रोक लगाई।
उन्होंने सामुदायिक विकास कार्यक्रम 1952 में गांवों के विकास के लिए ब्लॉक लेवल पर योजना बनाई। 1961 में सैन्य कार्रवाई से गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराया।योजना आयोग 1950 में बनाकर आर्थिक नियोजन कर IIT खड़गपुर बनाए और 1951 में तकनीकी शिक्षा लाएं 1956 में मेडिकल रिसर्च तथा SAIL 1954 में स्टील उत्पादन जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने ONGC 1956 तेल गैस जैसे क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया लाइसेंस-परमिट राज की शुरुआत हुई, जिसे बाद में नेहरूवियन रेट ऑफ ग्रोथ कहा गया। वे भारत को गरीबी से निकालकर आधुनिक, औद्योगिक, वैज्ञानिक देश बनाना चाहते थे। आज ऐसे महामानव कों आज हम सभी कांग्रेस जनों ने यादकर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने का काम कर रहे हैं। उनके इसी उपलब्धियों से परेशान होकर वर्तमान केन्द्र सरकार हमेशा नेहरू जी पर हमला करतीं हैं लेकिन इस देश से कभी भी नेहरू जी के कृतित्व को मिटाया नहीं जा सकता है ।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा अशोक यादव अरुण कुमार सिंह घनश्याम उपाध्याय देवकुमार सिंह युवा अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह आनंद तिवारी आशुतोष सिंह शक्ति सिंह मनन राजेश कुमार नकुल सिंह अजय कुमार आदि लोग शामिल हुए।

Related posts

जस्टिस के विनोद चंद्रन होगे पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

rktvnews

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नेपाल यात्रा संपन्न, यात्रा से रक्षा और द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ हुए।

rktvnews

“आवारा कुत्तों पर लगाम: मानव जीवन पहले”

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के नवसारी में 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

शिक्षा विभाग के कर्मियों की अन्य विभाग या कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द।

rktvnews

Leave a Comment