RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जियो का नया OTT पास: ₹200 में 15 OTT, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा।

YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar समेत 15 OTT एक ही पैक में
28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा खूब सारा मनोरंजन और डेटा

MyJio ऐप, जियो वेबसाइट और रिचार्ज ऐप्स से OTT पास तुरंत एक्टिव कर सकेंगे ग्राहक

मुंबई/महाराष्ट्र ( मनोज कुमार प्रसाद)27 मई। अगर आप अलग-अलग OTT ऐप्स के लिए बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो जियो एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने ₹200 का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलेगी। पैक की वैद्यता 28 दिनों की होगी।

इस पैक में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus जैसे 12 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म को जियोटीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। ग्राहक जियोटीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे।

जियो के मुताबिक इसमें Star, Sony, Sun TV और Discovery जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप्स के जरिए ₹200 वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में 3 सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य की मिली स्वीकृति।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया।

rktvnews

डाक डीवन बीमा

rktvnews

सारण:9 अगस्त को होगा नियोजन कैम्प का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लांच की!”वोकल फॉर लोकल” के प्रति समर्पण पूरे देश की जिम्मेदारी है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment