
बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई।भाजपा बक्सर द्वारा बक्सर धाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, प्रशासनिक एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को रखा।जनता दरबार में भाजपा बक्सर विधायक आनंद मिश्रा जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जनहित से जुड़े मामलों में अविलंब सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, शिवजी खेमका, अक्षय ओझा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनाश पांडेय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुपेश दुबे, अनु मिश्रा, भाजपा नेत्री अनीता सिंह, नवीन राय, शंभू चंद्रवंशी, भरत प्रधान, दीपक पांडेय, दीपक सिंह, निकु ओझा, महावीर एवं शैलेश ओझा सहित संगठन के कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने की इस पहल को स्थानीय लोगों ने जनहित में सराहनीय कदम बताया।
