RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा ईवीएम/वीवीपैट (EVM/VVPAT) वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा, लॉग बुक का संधारण, प्रवेश-निष्कासन नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्र एवं बैकअप व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सुरक्षा कर्मी बिना अनुमति अपने स्थान से न हटें, 24 घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, लॉग बुक में प्रत्येक प्रवेश की जानकारी दर्ज हो तथा वेयरहाउस का वातावरण हमेशा सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ करें।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

22 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

छत्तीसगढ़: तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

rktvnews

बड़हरा विधानसभा कोर कमीटी की बैठक संपन्न!मेरा बूथ सबसे मजबूत:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोपाल:जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सबका सक्रिय सहयोग बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंदौर:बच्चों संग दीपावली… खुशियों संग संवेदना।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लंबित दायित्वों का निष्पादन तीव्र गति से करें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment