RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और NEET,AEDO पेपर लीक के खिलाफ आइसा RYA का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन l

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मई।आज छात्र संगठन ‘आइसा’ (All India Students’ Association) के आह्वान पर बिहार के पटना के सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और NEET, AEDO परीक्षा में हुई धांधली व पेपर लीक के खिलाफ में राज्यव्यापी विरोध प्रतिवाद आरा स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। वही सभा का संचालन आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर नीतीश-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे थे प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जवाब मांगा कि आखिर क्यों शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?मुख्य बिंदु:शिक्षक अभ्यर्थियों पर दमन: किया जा रहा है l

RYA जिला अध्यक्ष विशाल ने कहा कि बिहार में बढ़ते पुलिसिया दमन के खिलाफ बिहार का युवा एक जुट हो कर सड़कों पर अपनी आवाज बुलंद करेगा पुलिसिया दमन से टकर को तैयार है।

आइसा जिला अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा कि बिहार में स्थाई बहाली की मांग कर रहे युवाओं को रोजगार देने के बजाय पुलिस की लाठियों से पीटा जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है और छात्र समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।NEET पेपर लीक पर आक्रोश: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य को अंधकार में लटका दिया है। यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि मेधावी छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ है।शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: आइसा ने इस धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है।आइसा जिला सहसचिव सचिव रौशन कुशवाहा और राज्य उपाध्यक्ष नीतू , आइस नेत्री वर्षा ,मुस्कान ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार की सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक तरफ पेपर लीक माफिया सक्रिय हैं और दूसरी तरफ हक मांगने वाले अभ्यर्थियों पर बर्बरता की जा रही है। अगर पेपर लीक पर लगाम नहीं लगी और लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आइसा आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगा।”हमारी मांगें:शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।NEET पेपर लीक की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो और दोषियों को सख्त सजा मिले।बिहार में सभी लंबित बहाली प्रक्रियाओं को समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।आज के इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख नेता और छात्र छात्राएं शामिल थे आइसा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील यादव ,रितेश , विकाश ,साहिल अरोरा, शिवाकांत बैठा, सुधीर ,सत्यप्रकाश,राहुल, अनूप, राजन, सुमित,विवेक, वर्षा, अनिता, हंशिका, श्रेया, शनिदेवल पासवान, रोहन, विद्यानिवास,राजेश, विशाल,सहित दर्जनों छात्र नौजवान शामिल थे।

Related posts

दानापुर: नवाब आलम निर्देशित “विदेशीया” नाट्य की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आज देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया,सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का दिया निर्देश।

rktvnews

डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर भारत के जी20 टास्क फोर्स की रिपोर्ट जारी।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक की।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 54 हजार 290 मतदाता चुनेंगे अपना सांसद।

rktvnews

Leave a Comment