RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सर्वनाश सगाई वंश विनाश

सर्वनाश सगाई वंश विनाश

पर्वत की बेटी, कोमल भी, कठोर भी, कोमल क्योंकि सिर्फ बेल पत्र खाकर गुजारी थी,
कठोर भी, क्योंकि कठोर तपस्या जो करती थी,
देवर्षि डिगा न सके, क्योंकि दंभ नहीं भरती थी,
तब वह हिमवान की बेटी थी, पर्वतों में पली थी,
सुरभित थी, उसके साथ जो बँधा, कैलासपति हो गया,
भाँग घोटते रही, फिर भी सब कुछ मिल गया।

आज की कली, हिम खंड़ों पर थिरकी होगी;
बेल पत्र नहीं, बियर खोली होगी, हिमालय के बदले हियूस्टन तक गयी होगी,
जहाँ-जहाँ गया होगा कोई, पीछा नहीं छोड़ी होगी,
घबड़ायी होगी देखकर, राहों में कोई शर्मिष्ठा पड़ी होगी।

ज्योतिष के 35 के पहाड़ों से डरी होगी।
आज की पार्वती से अधिक, भोले को हड़बड़ी होगी ।
तब के भोले के माँ-बाप का पता नहीं,
खुद ही जगत पिता जो ठहरे, इसीलिए कुछ अनहोनी नहीं गुजरी,
बस परीछावन में साँपों के फुफकार से, जो गुजरा, सो गुजरा।

आज का भोला, कुलवंश को उठाकर खुद ऊपर उठ गया; –
देवयानी तुम सपने सजाओ, पर इतना न छम-छमाओ;
नारी-उत्पीड़न से लड़ लेंगे,
पर प्रेम के दामन में दाग न लगाओ। प्रेम मर गया तो क्या नहीं हो जायेगा,
एक शाश्वत सत्य से विश्वास उठ जायेगा।

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

बागपत:ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालयों को भव्य रूप से सजाया और बच्चों का किया गया स्वागत।

rktvnews

भारतीय रक्षा संपदा सेवा, सैन्य अभियंता सेवा और केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बालू उत्खनन एवं ओवरलोडिंग पर जारी रहेगा विशेष अभियान।

rktvnews

बक्सर:मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन का कार्य संपन्न।

rktvnews

भोपाल:अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment