RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सभी मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन शुरू, मतदाता सूची सुधार के लिए जिला प्रशासन की अपील।

आज 23 मई से अगले दो हफ्तों तक सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी सूची।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 मई।आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज, 23 मई से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड (Un-mapped) मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची अगले दो हफ्तों तक सभी केंद्रों पर आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। सूची प्रकाशन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर नाम जांचने की प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं के सत्यापन का यह कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का एक भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। आगे उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस दो सप्ताह की अवधि का लाभ उठाएं। यदि मतदाता सूची में नाम, उम्र या पते में कोई त्रुटि हो, नाम में संशोधन कराना हो, मतदान केंद्र का स्थानांतरण करना हो, या नए मतदाताओं का नाम जोड़ना हो, तो तुरंत अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।

Related posts

भोजपुर:स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में “जैविक/प्राकृतिक खेती” विषय पर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन के नागरिक सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रहे हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अव्वल अंक धारी छात्राओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:संघर्ष से सफलता तक: यात्रा डॉ कुमारी सुनिता सिंह की।

rktvnews

भोजपुर:सफलता का मूल मंत्र नमन एवं मनन में है:प्रो .जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment