RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आर के टीवी न्यूज़ के संपादक अनिल सिंह ‘जनहित परिवार’ द्वारा सम्मानित।

संपादक अनिल सिंह को उनके आवास पर सम्मानित करते हुए जनहित परिवार पत्रिका के संपादक अतुल प्रकाश

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)21 मई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आर के टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के संपादक अनिल सिंह को ‘जनहित परिवार’ पत्रिका की ओर से सम्मानित किया गया।
जनहित परिवार पत्रिका के संपादक अतुल प्रकाश मंगलवार को स्वयं चंदवा, हाउसिंग कॉलोनी, आरा स्थित अनिल सिंह के आवास पर पहुँचे और उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतुल प्रकाश ने अनिल सिंह को ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हाल ही में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन का स्मृति चिह्न तथा जनहित परिवार पत्रिका का विशेष ‘वंदे मातरम स्वदेशी अंक’ भेंट किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अनिल सिंह ने कहा कि जनहित परिवार द्वारा किया गया यह सम्मान पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता और स्वदेशी चेतना को बढ़ावा देने में ‘जनहित परिवार’ का प्रयास सराहनीय है।
संपादक अतुल प्रकाश ने बताया कि ‘वंदे मातरम’ केवल गीत नहीं, राष्ट्र-जागरण का मंत्र है। पत्रकार अनिल सिंह वर्षों से भोजपुर की जमीनी समस्याओं, शिक्षा और साहित्य से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता से उठाते रहे हैं। उनके इसी योगदान को देखते हुए संस्था ने उनके घर जाकर सम्मान देने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अनिल सिंह को स्मृति चिह्न और पत्रिका भेंट करते हुए ली गई तस्वीर इस अवसर की साक्षी बनी। आरके टीवी न्यूज़ के संपादक अनिल सिंह को जनहित परिवार द्वारा सम्मानित किए जाने की खबर सुनते ही आरा के पत्रकार जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय पत्रकारों ने इसे भोजपुर की पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण बताया।
वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि अनिल सिंह ने हमेशा निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दी है। ग्रामीण समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और साहित्य से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाने के कारण वे जिले के पत्रकारों के बीच लोकप्रिय हैं।
उपस्थित पत्रकारों ने कहा, “अनिल सिंह का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे भोजपुर के पत्रकार समुदाय का सम्मान है। इससे हम सभी को अपने दायित्व को और ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा मिलेगी।
पत्रकार संघ के कई सदस्यों ने भी जनहित परिवार के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह के सम्मान से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है और समाज के प्रति उनकी जवाबदेही और मजबूत होती है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

मतदाता सूची में महिला एवं पुरुष लिंगानुपात के अंतर को दूर करने हेतु व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा -उप विकास आयुक्त

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने ग्रहण किया कार्यभार।

rktvnews

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

सुपौल:जिलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य मेला का उदघाट्न।

rktvnews

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

Leave a Comment