RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जवईनिया के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई।आज जिला पदाधिकारी, तनय सुल्तानिया द्वारा भोजपुर जिलांतर्गत शाहपुर प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत अंतर्गत बक्सर-कोइलवर गंगा तटबंध के जवईनिया गाँव के पास कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया कि वे कार्यस्थल पर कैंप कर कटाव निरोधक कार्य को युद्धस्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित विशिष्टियों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यस्थल पर कटाव निरोधक कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता एवं मात्रा में वृद्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संवेदक को निर्देशित किया कि कार्यस्थल पर कम-से-कम 800 श्रमिकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्य में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए। साथ ही कार्य में समाहित सभी अवयवों का निष्पादन समन्वित एवं व्यवस्थित रूप से एक साथ कराया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव निरोधक कार्य की सतत निगरानी की जाए तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि उक्त कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने से गंगा नदी के कटाव से आसपास के गाँवों, कृषि भूमि एवं तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही वर्षा एवं बाढ़ के दौरान संभावित क्षति में कमी आएगी तथा स्थानीय लोगों को राहत एवं सुरक्षा प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग, पटना, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल भोजपुर-बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर, अंचलाधिकारी शाहपुर, राजस्व अधिकारी शाहपुर, संवेदक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:दो लाख 60 हजार 74 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 नवंबर 24

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

भोजपुर:चातर में गायत्री परिवार द्वारा भव्य जलभरी एवं महायज्ञ की हुई शुरुआत।

rktvnews

व्यक्ति की संदेहास्पद मौत पर परिजनों से मिला लोजपा रामविलास भोजपुर का शिष्टमंडल व्यक की संवेदनाएं।

rktvnews

भोपाल:गौरव दिवस का आयोजन सभी जिलों में हो : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment