RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन की पहल तेज।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 मई।जिले में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहल तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिले में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के साथ-साथ थैलेसीमिया, कैंसर, प्रसूति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने टंडवा क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोल परियोजनाओं के पदाधिकारियों को रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा से समन्वय स्थापित करते हुए नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आमजनों से स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में सहायक साबित हो सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थानों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा के सचिव श्री धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को इस मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उक्त निर्देश शनिवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान दिए गए थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने बिहिया के महादलित टोले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए जायेगी बालासोर।

rktvnews

भोजपुर:भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भोजपुर की विद्या कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक।

rktvnews

माँ अहिल्या सुशासन की प्रतीक हैं: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया प्रस्तावित हवाई अडडा का निरीक्षण।

rktvnews

अभियुक्त ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण।

rktvnews

Leave a Comment