RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार विधान परिषद् की कारा सुधार समिति ने किया मंडल कारा आरा का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।बिहार विधान परिषद् की कारा सुधार समिति द्वारा आज निर्धारित अध्ययन यात्रा के दौरान मंडल कारा, आरा का निरीक्षण किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ गप्पुजी एवं संयोजक सौरभकुमार के साथ बिहार विधान परिषद् के सदस्यगण द्वारा लगभग अपराह्न 1:00 बजे मंडल कारा, आरा पहुँचकर कारा अस्पताल, महिला वार्ड, पुस्तकालय, पाकशाला एवं सभी खण्डों के साथ-साथ सम्पूर्ण कारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा बंदियों को दी जानी वाली आहार, कैंटिन, शिक्षा व्यवस्था इत्यादि पर पूछताछ किया गया। इस अवसर पर अधीक्षक, मंडल कारा, आरा, सिविल सर्जन, भोजपुर, अपर आयुक्त नगर निगम, भोजपुर, आरा, प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी, भोजपुर, आरा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थें। निरीक्षणोपरान्त कारा की स्थिति, विधि-व्यवस्था तथा बंदियों को दी जा रही सुविधाओं यथा-कारा में शिक्षण कार्य हेतु प्रतिनियुक्त शिक्षक, जिला पदाधिकारी, भोजपुर के सौजन्य से बंदियों को पानी पीने के लिए 2000 लीटर का RO water, चिकित्सा सुविधा, भोजन एवं बेहतर साफ-सफाई के संबंध में उनके द्वारा कारा प्रशासन की प्रशंसा करते हुए संतोष व्यक्त किया गया है।

Related posts

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

पटना जिलाधिकारी ने नामांकन अभियान जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

ऐपवा का तीसरा आरा नगर सम्मेलन सम्पन्न!संगीता सिंह नगर सचिव एवं शोभा मंडल बनी नगर अध्यक्ष।

rktvnews

बिहार ने की खेलो इंडिया की शानदार मेजबानी, खेलों को लेकर बना उत्साहित माहौल।

rktvnews

दरभंगा:बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment