RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष 2024-25 के अंतर्गत सूचीबद्ध 17 योजनाओं में से 12 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने शेष 5 योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बुडको को कलेक्ट्रेट तालाब के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सूचीबद्ध 20 योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम आरा, परियोजना निदेशक बुडको भोजपुर, उप परियोजना निदेशक बुडको भोजपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद/नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक!स्मार्टफोन एवं अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की समीक्षा कर दिए निर्देश।

rktvnews

अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु भोजपुर से 33 खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

16 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

वाराणसी: पारंपरिक लोक गायिकी सम्मान से नवाजी गई रंजना राय।

rktvnews

पितृ पक्ष विशेष : याद सदा ही आते रहना

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम चरण 3 के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment