RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:मुफस्सिल थाना के समीप ओल्ड टोल गेट पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 68 वाहनों से ₹82,400 जुर्माना वसूला गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )15 मई।उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड टोल गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 68 वाहनों की जांच कर नियम उल्लंघन के मामलों में कुल 82,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। अभियान के दौरान उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरलोडिंग नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के संबंध में जागरूक भी किया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अवकाश नकदीकरण पर टैक्स छूट की बढ़ी हुई सीमा अधिसूचित।

rktvnews

भोजपुर:भव सागर से पार लगाने वाले सद्गुरु देव ही है :सचिव विजय पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर में बड़हरा विधायक ने किया यात्री शेड का उदघाटन।

rktvnews

जिला कलक्टर ने ली जिला निष्पादन समिति और मिड-डे-मिल की बैठक!विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार में सुनी समस्याएँ।

rktvnews

राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment