RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात : सदन का ऐतिहासिक सत्र सुनने विधानसभा पहुंची थी मिस इंडिया छत्तीसगढ़

RKTV NEWS/रायपुर( छत्तीसगढ़)01 मई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अनुष्का ने मुख्यमंत्री को नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर विशेष सत्र आयोजित करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है।
अनुष्का ने बताया कि वे आज विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही को सुनने विशेष रूप से पहुंची थीं और इस अनुभव को उन्होंने अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए एक नई सीख रही, जिससे वे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए और अधिक प्रोत्साहित कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं, जो एक सशक्त और जागरूक समाज की पहचान है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को और मजबूत करेंगी तथा उन्हें नेतृत्व की भूमिका में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी की बेटियां शिक्षा, कला, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अनुष्का सोन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरक बनें।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

rktvnews

बागपत:किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीकी से निरंतर कराए अवगत: जिलाधिकारी

rktvnews

रायपुर:सांप्रदायिक फासीवाद से लड़ने के आह्वान के साथ छत्तीसगढ़ जलेस का चौथा सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यसचिव ने दिलाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ।

rktvnews

समानांतर सिनेमा के अप्रतिम फ़िल्मकार : श्याम बेनेगल

rktvnews

Leave a Comment