RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों के प्रसारण का वैशाली एसपी ने किया खंडन!भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह।

तथ्यों को तोड़मरोड़ कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले भ्रामक खबरों को प्रसारित करने वाले कतिपय न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई: एसपी रविरंजन कुमार

वैशाली /बिहार (अनिल सिंह) 29 जून।आज बकरीद पर्व के पावन अवसर पर कुछ कतिपय न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर दो समुदायों के दो परिवारों के बीच बीतों दिनो उपजे विवाद को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अपने चैनलों के टीआरपी बढ़ाने के लिए तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर साम्प्रदायिक रूप देने वाले कतिपय मीडिया चैनलों द्वारा भ्रामक खबरों का खण्डन करते हुए वैशाली जिले के एसपी रवि रंजन कुमार ने इस तरह के भ्रामक खबरों का खण्डन करते हुए विभाग की वेबसाइट पर अपने संदेशों को साझा करते हुए आमजनों से ऐसी अफवाहों से परहेज करने का आग्रह किया है साथ ही कहा है की आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले और भ्रामक खबरों को प्रसारित करने वाले ऐसे चैनलों पर कार्रवाई की जायेगी।इस संबंध में वैशाली पुलिस ने एक विज्ञाप्ति जारी करते हुए हुए घटना के संबंध में बताया है की सदर के हाजीपुर थाने अंतर्गत फतेहाबाद में 27 जून 23 की रात्रि में दो समुदायों के दो परिवारों के बीच निजी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी जिसमे दोनो परिवार के लोग घायल हुए थे।इस संबंध में दोनो परिवारों के विरुद्ध सदर थाने में कांड प्रतिवेदित हुआ है तथा दोनों पक्षों के 10 लोगो को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।इस तो विज्ञाप्ति में बताया गया है की यह घटना कही से भी सांप्रदायिक घटना नही है।कतिपय न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर इस घटना को बकरीद के अवसर पर तोड़मरोड़ कर चलाया जा रहा है तथा सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगड़ने का प्रयास किया जा रहा है।विज्ञाप्ति में ऐसे ऐसे न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Related posts

भोजपुर:आश्रम से जो सेवा प्रकल्प चलाएं जाते हैं,वो सबके कल्याणार्थ होता है।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के आणंद में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के 66वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मुज्जफरपुर :जिले में क्रियान्वित स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने की।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले को दी सौगात 100 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का किया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत स्वयंसेवको ने एक पेड़ माँ के नाम के किया पौधारोपण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना’कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment