RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.47 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़ रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान  29 जून। राज्य सरकार ने महंगाई राहत कैम्प के रूप में प्रदेशवासियों के लिए खुशियों का खजाना खोल दिया है। इस खजाने में समाज के हर वर्ग के लिए कोई न कोई सौगात मौजूद है। लोग भारी उत्साह से कैम्पों में पहुंचकर अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बुधवार शाम तक 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को इन कैम्पों से लाभ मिल चुका है, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.47 करोड़ से अधिक का हो गया है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.60 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 91.98 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.18 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.24 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.35 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 50.92 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.29 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

चतरा:अदावा जमा निस्तारण हेतु DFS व RBI की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :भाजपाइयों ने दिखाया दुर्गा राज पर विश्वास,दुबारा सौंपी जिले की कमान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आपदा सुरक्षा को ले जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी।

rktvnews

17 सितम्बर को हनुमानगढ़ में होगा राष्ट्रीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम! एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

rktvnews

मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment