RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार विश्व मलेरिया दिवस पर प्रभात फेरी एवं जागरूकता रथ रवाना।

जागरूकता एवं मच्छर से बचना ही मलेरिया से बचाव का आसान उपाय हैं।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 अप्रैल।आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर डॉ रमेश कुमार सिविल सर्जन देवघर के निर्देशानुसार जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमे जिला भी बी डी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव एवं जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव द्वारा देवघर के लोगो को मलेरिया से बचने का संदेश देने के बाद प्रभात फेरी हेतु रैली एवं जन-जागरूकता रथ को संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पुराना सदर अस्पताल परिसर से निकलकर आर मित्रा प्लस टू स्कूल की तरफ से थाना रोड होते हुए बिग बाजार की तरफ से बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड, दीनबंधु स्कूल चौक तथा राय एंड कंपनी मोड की तरफ से टावर चौक मेन बाजार होते हुए पुनः पुराना सदर अस्पताल में समाप्त किया गया। इस दौरान ANMT स्कूल की छात्रा, शिक्षक एवम अन्य कर्मचारी के साथ एफ एल ए रवि सिन्हा, डीईओ कांग्रेस मंडल, एमपीडब्ल्यू राकेश कुमार, सपोर्ट स्टाफ एनयूएचएम अमरेन्द्र कुमार एवं एलटी बुद्धिनाथ झा सहित अन्य लोग शामिल हुए। मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम हेतु बुलंद नारों के साथ रैली निकाली गई। जिसमें विशेषतः “बरसात का मौसम आने वाला है, सावधान हो जाएं, अपने आसपास जल जमाव ना होने दें। पानी जमा होगा जहां, मच्छर पनपेंगे वहां। यदि दूर रखती है मलेरिया की बीमारी, तो निभानी होगी सबको अपनी जिम्मेदारी।” , आदि नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकले गए। अंत में मलेरिया रोकथाम हेतु सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शपथ ग्रहण के साथ प्रभात फेरी को समाप्त किया गया।

Related posts

लंदन स्थित अदाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी में दस लाख विज़िटर्स का स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

ओयो ने शुरु किए 4 सेल्फ-ऑपरेटेड होटल्स; विशेष साझेदारी के तहत 2024 में 25 नए होटल्स खोलने का लक्ष्य।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 और 4 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर।

rktvnews

भोजपुर : थमने का नाम नहीं ले रहा गंगा का  रौद्र रूप।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment