RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : फुटपाथी दुकानदारों पर चला प्रशासन का बुलडोजर! शाहपुर मे हुई कारवाई।

शाहपुर मे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आरा-बक्सर मेन रोड के दोनो तरफ फुटपाथी दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण पर नगर प्रशासन का बुलडोजर चला। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जेसीबी से ठेला, गुमटी तथा सब्जी दुकानदारों को हटाया गया। विदित हो कि एक दिन पहले नगर प्रशासन द्वारा ध्वनि यंत्र के माध्यम से सभी फुटपाथी दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर अपना दुकान हटा लेने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद भी दुकानदारों द्वारा अपना दुकान नहीं हटाया गया था। डीएम भोजपुर तनय सुलतानिया के आदेश पर नगर स्वच्छता पदाधिकारी मंजीत आरोङा के नेतृत्व मे कर निरीक्षक बलवंत कुमार, जेई शैलेश कुमार, सोनू कुमार, राज कुमार, विनोद पांडे, प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ जेसीबी के माध्यम से सभी फुटपाथी दुकानदारों पर बल प्रयोग कर दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन को दुकानदारों का कोपभाजन भी बनना पङा। दुकानदारों का कहना है कि अभी चौबीस घंटे बीता भी नहीं था कि प्रशासन ने बल प्रयोग कर दुकानों को जेसीबी से हटा दिया। विदित हो कि विधायक राकेश रंजन ओझा ने विधान सभा मे विगत दो ढाई महीना पहले मामला उठाया था तथा शाहपुर के फुटपाथी दुकानदारों को सरकार द्वारा वेंडिंग जोन बना कर उसमे जगह देने की मांग की थी। लेकिन ऐसा नहीं कर प्रशासन द्वारा अकस्मात बुलडोजर चलाया जाने लगा। इससे दुकानदारों के साथ-साथ उनके परिवारों के   रोजी-रोटी पर आफत आ गई है। इससे दुकानदारों के बीच भुखमरी की स्थिति बन गई है। नगर पंचायत शाहपुर के स्वच्छता पदाधिकारी मंजीत आरोङा ने बताया कि डीएम भोजपुर के निर्देश के आलोक मे अतिक्रमण की कारवाई की गई है। लोगों का कहना है कि आरा-बक्सर मुख्य मार्ग को शाहपुर मे फुटपाथी दुकानदारों द्वारा इस हद तक अतिक्रमित कर दिया गया था कि वाहनों की कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। बाजार करने वालों को वाहन खङा करने के लिए कोई जगह नहीं बच पा रहा था। घरों के सामने दुकान लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारों से घर मालिक प्रतिदिन राशि वसूलते हैं। साथ मे सब्जी सहित अन्य सामानों की भी वसूली की जाती है। अतिक्रमण के कारण आम जनता और आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related posts

झारखंड ने स्पेन व स्वीडेन के निवेशकों को खनिजों की नीलामी व उपकरण निर्माण में निवेश के लिए दिया न्यौता।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में सातवें दिन आयोजन की हुई भव्य प्रस्तुति।

rktvnews

भोजपुर: समय पर पहुंचे कार्यालय,नही तो होगी कार्रवाई।

rktvnews

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

राजस्थान: हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली।

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment