RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सिंह थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।मृतक की पहचान नीरज कुमार पाल (35 वर्ष), पिता विश्वनाथ पाल, निवासी तुलसी छपरा के रूप में हुई है। वे विवेक कन्या प्राथमिक विद्यालय, फरहदा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 4:20 बजे की है, जब नीरज कुमार पाल शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनके शरीर के गर्दन से लेकर सीने तक गोली लगने के निशान पाए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के घर में मातम पसरा है—मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने अपना एकमात्र सहारा खो दिया है।क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है। घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 जुलाई 24

rktvnews

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ।

rktvnews

चिराग

rktvnews

भोजपुर:रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी भाइयों के कलाई पर राखियां।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने राजस्व महाअभियान के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment