RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विजयोत्सव पर बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माले नेताओ ने किया माल्यार्पण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अप्रैल।1857 स्वतंत्रता संग्राम के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर आरा रमना मैदान स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के मूर्ति पर भाकपा-माले नेताओ ने माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी!
इस अवसर पर भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ 1857 की आजादी की पहली लड़ाई में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और आजादी दिलाई लेकिन आज हमारे देश की मोदी सरकार हमारी सम्प्रभूता को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है!अमेरिका के हाथों हमारे देश को आर्थिक रूप से इस कदर गुलाम बना दिया गया है कि देश के लिए पेट्रोल व डीजल गैस किस देश से खरीदा जाए इसका तय अमेरिका कर रहा है!मोदी सरकार के द्वारा थोपी गई इस गुलामी के खिलाफ भाकपा-माले लगातार संघर्ष कर रहा है,और इस विजयोत्सव के अवसर पर भाकपा-माले प्रतिरोध तेज करने का संकल्प लेता है!कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
माल्यार्पण करने वाले में भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा जिला सचिव जय शंकर प्रसाद,इंनौस जिला सचिव निरंजन केसरी,आइलाज नेता अमित कुमार बंटी,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,जिला कमेटी सदस्य चंदन कुमार,आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा,आइसा नेता साहिल अरोरा,अनुप कुमार,चंदन दास,रोहन कुमार,सुधीर कुमार,योगेन्द्र यादव,ओम प्रकाश रजक सहित कई लोग शामिल थे!

Related posts

देवघर:विश्व मलेरिया दिवस पर अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण, शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डबरी निर्माण से संवरी किस्मत: बहुफसली खेती और मछली पालन से बढ़ी आय।

rktvnews

गढ़वा:प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मैपिंग कार्यों का अवलोकन किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

रीपा से जुड़कर मजदूर से मालिक बने लखन।

rktvnews

Leave a Comment