RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिले में 1 जुलाई से आयोजित होंगे एक दिवसीय उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 28 जुन। शान्ति एवं अहिंसा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 10 जुलाई तक एक दिवसीय उपखण्ड/ब्लॉक स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में बुधवार को जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने तैयारियों को लेकर जिला संयोजक श्रवण तंवर और सहसंयोजक तरुण विजय से चर्चा की ।
जिला स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में उपखण्ड के प्रत्येक ग्राम तथा प्रत्येक शहरी वार्डों से प्रशिक्षणार्थियों का जिला स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ एवं उपखण्ड स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के माध्यम से चयन कर लगभग 300 प्रशिक्षणार्थियों को गांधी दर्शन विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला सह संयोजक तरुण विजय ने बताया कि 1 से 10 जुलाई तक जिले के सभी ब्लॉक पर एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में गांधी दर्शन यात्रा का आयोजन होगा , गांधी दर्शन पर आधारित वक्तव्य, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, गांधी भजन संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, ब्लॉक स्तरीय संयोजक, सह संयोजक तैयारियों में जुटे हुए है।

Related posts

भोजपुर:आयुक्त पटना प्रमंडल की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन एवं 195-अगिआंव विधानसभा उपनिर्वाचन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के अवसर पर थीम”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” के विषय पर समाहरणालय सभागार में सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की चौसा पॉवर प्लांट निर्माण के संबंध में किसान के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के साथ वार्ता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने सभी डीडीओ के साथ की वर्चुअल बैठक, कहा- बिल प्रक्रिया में पार्दर्शिता जरूरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्‍करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment