RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)16 अप्रैल।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (JBAV) एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (NSCBAV) के वार्डेन-सह-शिक्षिका एवं लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत छात्राओं का जिला नामांकन समिति द्वारा अनुमोदित सूची के अनुरूप अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिक्त सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। जिन अभिभावकों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित कर नामांकन पूर्ण कराया जा सके।
बैठक के दौरान प्रखंड गिद्धौर एवं मयूरहण्ड में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र उपस्थिति जिले में न्यूनतम पाए जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से मयूरहण्ड के विद्यालयों की समीक्षा कराने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) के अंतर्गत चतरा एवं हंटरगंज के ऐसे विद्यालय, जहां ई-एमआईएस/एमडीएम प्रविष्टि नियमित रूप से नहीं की जा रही है, उनकी भी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समीक्षा कराने का निर्देश दिया गया।
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने हेतु उप विकास आयुक्त एवं आरबीएसके (RBSK) के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन छात्र-छात्राओं का आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र बन चुका है, उनका बैंक खाता खोलने हेतु संबंधित बैंकों में अनिवार्य रूप से आवेदन कराया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार सहित जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का हुआ देवघर आगमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

दरभंगा:महात्मा गाँधी महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह कॉलेज में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया गया।

rktvnews

बागपत:राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद: यूपी विधानसभा में केंद्रीय बजट पर विचार रखेंगे युवा।

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment