RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा, तस्करी रोकथाम और नशा नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)16 अप्रैल।भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में एनकॉर्ड (NCORD) की बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में विशेष रूप से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और उससे जुड़े अपराधों पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाए और उसे शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
नशा मुक्ति को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नशामुक्ति केंद्रों, नशा विरोधी संदेशों और रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस हेतु जीविका, आईसीडीएस, शिक्षा एवं मद्य निषेध विभाग को प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मादक पदार्थों के खिलाफ नियमित छापेमारी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी को भी अहम माना गया। जिला पदाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को संदिग्ध बैंक लेन-देन पर नजर रखने और ऐसे खातों की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय, RBI तथा संबंधित पुलिस अधीक्षक को देने का निर्देश दिया, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही शेष बचे म्यूल एकाउंट से संबंधित जानकारी भी शेयर करें। एटीएम में फेक इंडियन करेंसी की पहचान हेतु सभी एटीएम में मशीन का अधिष्ठापन भी कराएं।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संदिग्ध बैंक खातों की सूची सहित एफसीआर की फंडिंग से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि एनडीपीएस से संबंधित मामलों पर विशेष नजर बनाकर रखना है। अवैध व्यापार से संपति, रुपया अर्जित करने वालों की सूचना संग्रहित करें ताकि विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।
फर्जी आधार कार्ड के मामलों पर सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि इसके लिए खुफिया जानकारी जुटाकर संयुक्त रूप से छापेमारी की जाए। कॉमन सर्विस सेंटर (CSP) की रैंडम जांच कर फर्जी आधार कार्ड को निरस्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीमा क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनकी वापसी की प्रक्रिया को भी तेज करने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने भी सीमा क्षेत्र में संदिग्ध बैंक खातों और सीएसपी संचालकों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बड़े अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाए।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक बगहा, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, एसडीएम बेतिया सदर, मद्य निषेध अधीक्षक तथा बेतिया और बगहा के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:पूर्ववर्ती छात्र मिलन कार्यक्रम से डॉ के एन सिन्हा सुखद अनुभूति से लौटे।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन पाली का किया निरीक्षण।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत नई दिल्ली में सांसदों के साथ साइकिल चलाई; नागरिकों से भारत में निर्मित उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर:इजरायल द्वारा गाजा के बच्चों-महिलाओं और बेगुनाह फिलिस्तिनीयों के जनसंहार के खिलाफ नुकड़ सभा।

rktvnews

भोजपुर:शराब मामले के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment