RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार भाजपा के बुलडोजर राज की प्रयोगशाला नहीं बनेगा : कुणाल

RKTV NEWS/पटना(बिहार )14 अप्रैल।माले राज्य सचिव कुणाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है, जहाँ जनादेश की खुली अवहेलना कर भाजपा सत्ता पर काबिज हो रही है. यह सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है.

उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार को बुलडोजर रा’ की प्रयोगशाला बनाना चाहती है—जहाँ कानून नहीं, मनमानी चले; जहाँ न्याय नहीं, दमन हो. लेकिन भाजपा को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि बिहार उसकी इस तानाशाही परियोजना को स्वीकार कर लेगा.

कुणाल ने याद दिलाया कि बिहार की जनता ने हमेशा अन्याय, दमन और प्रतिगामी राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और हर बार ऐसी ताकतों को पराजित किया है. यह वही धरती है जिसने सत्ता के अहंकार को बार-बार चुनौती दी है.

उन्होंने आह्वान किया कि आज जरूरत है एकजुट होकर, पूरी ताकत और साहस के साथ भाजपा की तानाशाही नीतियों का मुकाबला किया जाए. लोकतंत्र, संविधान और जनाधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा.

बिहार की जनता चुप नहीं बैठेगी—वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी और हर साजिश को नाकाम करेगी.

Related posts

रायपुर : रामनामियों ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर।

rktvnews

राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर की बैठक।

rktvnews

विश्व जनसंख्या दिवस ,परिवार नियोजन सेवाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापकता के साथ सामूहिक प्रयास बढ़ाने होंगे – चिकित्सा मंत्री! राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ उपलब्धि पर मिले पुरस्कार

rktvnews

केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत एकीकृत पेंशन योजना का कार्यान्वयन) नियम, 2025 की अधिसूचना।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा एचसीएल टेक के बीच “टेक बी ” कार्यक्रम के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

Leave a Comment