RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:16-18 मई को लहेरिया सराय दरभंगा में होने वाले भाकपा-माले के राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु मतदान 15 अप्रैल को।

कुल 210 पार्टी सदस्यों ने उम्मीदवार के बतौर नामांकन-पत्र किया दाखिल।
राज्य सम्मेलन प्रतिनिधि चयन हेतु कुल 46 प्रतिनिधियों का होगा चुनाव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल।बिहार को बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध संगठित करने व बिहार पार्टी का विस्तार करने की रणनीति बनाने के लिए 16-18 मई 026 हो लहेरिया सराय,दरभंगा में भाकपा-माले के 12 वें राज्य सम्मेलन के प्रतिनिधि चयन हेतु जिले के चार एरिया चुनाव कार्यालय जिसमें पार्टी जिला कार्यालय में आरा नगर,आरा मुफ्फसिल,उदवंतनगर,कोईलवर,बड़हरा (एरिया चुनाव कार्यालय में पर्यवेक्षक के राज्य कमेटी सदस्य मनोहर सिंह,जगदीशपुर में पीरो,जगदीशपुर,बिहिया,शाहपुर एरिया चुनाव कार्यालय में केन्द्रीय कमेटी कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक अरुण सिंह,(अंगियाव,पवना) राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, संदेश,अगिआंव,गड़हनी,चरपोखरी में एरिया चुनाव कार्यालय में राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा एवं खुटहां में तरारी,सहार एरिया चुनाव कार्यालय में केन्द्रीय कमेटी सदस्य व बक्सर जिला सचिव नवीन कुमार बतौर पर्यवेक्षक होगें!कुल 210 पार्टी सदस्यों ने उम्मीदवार के बतौर नामांकन-पत्र दाखिल किया!13 अप्रैल को स्क्रूटनी व नाम वापसी में 3 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया!इसलिए कुल 207 पार्टी सदस्य उम्मीदवार हैं जिसमें 317 मतदाताओं के द्वारा केवल 46 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे!मतदाता निर्वाचक मंडल में जिला कमेटी,प्रखंड कमेटी,एरिया कमेटी,पंचायत कमेटी,लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव होंगे!15 अप्रैल सुबह 7 बजे शाम 4 बजे तक इन्हीं चार एरिया चुनाव कार्यालय में चुनाव होगा!16 अप्रैल को चुनाव परिणाम घोषित होगा!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को कहा कि भाकपा-माले अपनी पार्टी के भीतर सांगठनिक चुनाव में बिल्कुल पारदर्शी तरीके लोकतांत्रिक प्रणाली को अपनाते हुए सबको समान अवसर मुहैया कराया जाता है और सम्मेलनों में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों चर्चा एवं अपने पिछले कार्यभारों की समीक्षा के साथ-साथ आगे का देश में बढ़ते फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध करने हेतु नये-नये इलाकों में पार्टी विस्तार,आन्दोलनात्मक कार्यभार,सांगठनिक चुनाव कर राज्य में आंदोलन व पार्टी विस्तार हेतु नयी राज्य कमेटी का चुनाव कर नयी जिम्मेदारी तय की जाती है!

Related posts

बहराइच दंगा : यह ‘हिंदू राज’ नहीं तो और क्या है?

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने लापरवाह और अनुपस्थित 81कर्मियों का मानदेय किया स्थगित।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष रिचर्ड माल्र्स के साथ नयी दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत की।

rktvnews

दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:श्री मैना सुंदर धर्मशाला द्वारा मुसहर टोला के बच्चों में स्कूली ड्रेस का हुआ वितरण।

rktvnews

Leave a Comment