RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

उपायुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर( झारखंड)12 अप्रैल।जिले में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (आज दिनांक 12 अप्रैल 2026) के सफल, शांतिपूर्ण और स्वच्छ संचालन को सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबसे पहले उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया, जहाँ प्रतिनियुक्त अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तकनीक के माध्यम से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल, ए एस कॉलेज, बाज़ला महिला कॉलेज, देवसंघ नेशनल स्कूल, एसकेपी विद्या विहार में बनाये गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। साथ ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए। आगे उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता और गरिमा बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मी पूरी सतर्कता बरतें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मथुरा और काशी के लिए चाहिए 400 सीट : हिमंता बिश्व सरमा

rktvnews

पटना:डा अनिल सुलभ का सम्मेलन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना निश्चित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मई 26

rktvnews

पटना:मिशन मोड में करें आपदा संबंधी लंबित मामलों का निस्तारण: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्री कार्य, कन्या रत्न सम्मान योजना एवं ईज ऑफ लिविंग जन सुनवाई को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment