RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सामाजिक सौहार्द एवं सद्भभाव के लिए गांधीवादी विचारों का प्रचार प्रसार जरूरी’।

दौसा/जयपुर 27 जून । दौसा जिले की पंचायत समिति सिकंदरा में शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से मंगलवार को उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश रहीं तथा अध्यक्षता रामजीलाल ओड ने की। अति विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ,उपखंड अधिकारी राकेश मीना, गांधीवादी विचारक रूपेन्द्र चंपावत, गांधीदर्शन समिति दौसा के संयोजक राजेश उदाला ,सहसंयोजक चंचल कसाना उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्यों को अपना कर समाज एवं क्षेत्र में शांति,सद्भाव एवं भाईचारा के साथ रहने का आह्वान किया। रामजी लाल ओड ने सत्य,शांति एवं अहिंसा युक्त समाज की संरचना करने एवं वर्तमान में जो नफरत व घृणा का माहौल देश में बनाया जा रहा है। ऐसे समय में गांधीवादी विचारों की व्यापकता पर बल दिया। अति विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी जी ने गांधी जी के देश की आजादी के लिए किए शांति पूर्ण तरीको को याद कर सभी से उनके बताए सत्य एवं अहिंसा पर आधारित मार्ग पर चलने को कहा। जिला संयोजक राजेश उदाला ने शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। समाज एवं प्रदेश में गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर सद्भावना पूर्वक एवं अहिंसात्मक जीवन की संकल्पना पर बल दिया।

Related posts

यह लड़ाई है दिया और तूफान की: शिवानंद तिवारी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

डॉ अनिल को मिला तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र वर्ष 2023 के लिए मानद फेलोशिप।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 14 साल की लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

नूतन मंगल वर्ष पर की गई मंगल कामना।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’”के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment