RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी ने गांगी स्थित मोक्ष धाम का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन के दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गांगी स्थित मोक्ष धाम का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
लगभग 3.77 करोड़ रुपये की लागत से मोक्ष धाम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यहां दो लकड़ी आधारित तथा एक विद्युत शवदाह गृह तैयार हैं। इसके अतिरिक्त परिसर में शौचालय एवं दुकान सहित अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाएं भी उपलब्ध हैं।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, भोजपुर को निर्देश दिया कि मोक्ष धाम का संचालन अविलंब प्रारंभ कराया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर संचालन शुरू होने से न केवल आम लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग होने से राशि की भी बचत होगी।
जिलाधिकारी ने मोक्ष धाम परिसर में नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, नगर आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मानवीय संवेदना का रखें ध्यान फेंके नहीं मुझे दे दे:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

भोजपुर: विद्यालय संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rktvnews

राजस्थान:पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव स्थगित

rktvnews

भोजपुर:नामांकन में जनता का हुजूम देख भावुक हुए राघवेंद्र ,कहा सेवक था सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने को ले किया महादलित टोलों का भ्रमण।

rktvnews

नकली कीटनाशक के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली शिकायतों पर कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment