RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल :राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ।

राज्य सूचना आयुक्त की शपथ आलोक नागर और राजेश भट्ट ने ली

भोपाल /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)08 अप्रैल।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को मंगलवार को शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अनुराग जैन मंचासीन थे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोकभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने आलोक नागर और राजेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद राज्य सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ विधि का संचालन अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ल ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव, सूचना आयुक्त ओंकार नाथ, डॉ. वंदना गांधी, डॉ. उमाशंकर पचौरी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सूचना आयुक्तों के परिजन, लोकभवन और सूचना आयोग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच,अन्तर्राष्ट्रीय मेले फोयर डे पेरिस में होगी प्रदर्शित।

rktvnews

जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे सैनिक स्कूल!विद्यालय समय की यादों को किया ताजा, शिक्षक के घर पहुंच कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा किया गया पौधारोपण!पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण जरुरी:प्रो रागिनी कुमारी

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment