RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पोडिया में किया गया श्रमदान।

उमरिया/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)04 अप्रैल।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर संस्था जया सेवा समिति एंव परामर्शदाता के द्वारा ग्राम पंचायत पोडिया में माता तालाब में किया गया श्रमदान । इस अवसर पर पंचायत भवन से माता तालाब तक कलश यात्रा निकाली गई तदुपरांत माता तालाब में बनी सीढ़ी में सभी ग्रामवासियों द्वारा श्रमदान किया गया।
नवांकुर संस्था अध्यक्ष ने कहा कि जल मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।जल के बिना इस सृष्टि में किसी भी जीव का जीवन संभव नही है इसलिए हम सभी को आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करना चाहिए तथा व्यर्थ जल न बहाकर जल का संरक्षण करें। इस अवसर पर सरपंच परमीसा कोल,उपसरपंच सिया बाई प्रजापति,रोजगार सहायक एंव छात्र गंगा शरण शुक्ला,नवांकुर संस्था अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम, परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी, माधुरी त्रिपाठी ,केदार सोनी , शिक्षिका ,फूलमती ,शिक्षक महीप प्रजापति,राकेश कोल,पंच चंदिका कोल, भोलू साहू ,लकी श्रीवास्तव एंव सभी ग्राम वासी का सहयोग रहा।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

GST रजिस्ट्रेशन CANCELLED/SUSPENDED होने के बावजूद DDO’S द्वारा कार्य संवेदकों/आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: इंदौर जिले के विधायकों की चुप्पी पर जीतू पटवारी का सवाल ,क्या इंदौर में सचमुच रामराज्य है?

rktvnews

रबी विपणन मे दलहन तेलहन का किसानों को मिला तोहफा : मंत्री डॉ प्रेम कुमार

rktvnews

रायपुर : बढ़ रहे हैं हौसलें बन रहे आत्मनिर्भर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment