RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय जनगणना 2027 में हुए शामिल; डिजिटल ‘स्व-गणना’ पूरी की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 अप्रैल।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर अपनी ‘स्व-गणना’ (self-enumeration) पूरी कर जनगणना 2027 के पहले चरण में भागीदारी की।
इस अवसर पर इस प्रक्रिया के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना शासन के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि भारत के इतिहास में पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव प्रत्येक नागरिक को अपने घर और परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा प्रदान करता है, जो कि अत्यंत सुरक्षित, सटीक और सुगम प्रक्रिया है।
श्री बिरला ने आगे कहा कि डिजिटल गणना की ओर यह कदम भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि राष्ट्रीय डेटा अधिक सटीक हो और जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से दर्शाए।
‘जनगणना से जनकल्याण’ के ध्येय को दोहराते हुए, अध्यक्ष महोदय ने सभी देशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की भावपूर्ण अपील की। उन्होंने नागरिकों से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि एक ‘सशक्त और समृद्ध भारत’ के निर्माण में योगदान दिया जा सके।
स्व-गणना की इस प्रक्रिया के दौरान, भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण पंजीकरण में सहयोग हेतु उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर एवं बहोरनपुर थाना मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत के बली गांव में वन विभाग के द्वारा शहीदों के नाम काकोरी शहीद स्मृति वाटिका बनाई गई।

rktvnews

महिला आई.टी.आई. दरभंगा में उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम के तहत किया गया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

बिहार:उच्चतर पदधारकों को उसी उच्चतर पद का मिलेगा वेतनमान।

rktvnews

पश्चिम चंपारण: आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति प्रशासन की प्राथमिकता : प्रभारी सचिव।

rktvnews

महिला-नेतृत्व वाले सुधार: डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लिंग-समावेशी शासन के प्रयास पर जोर दिया।

rktvnews

Leave a Comment