RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए। श्री मोदी ने कहा, “मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भरपूर कृपा बरसाएं, जिससे हमारे राष्ट्र का सामर्थ्य और बढ़े।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!”

Related posts

प्रधानमंत्री ने तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

रायपुर : मोबाइल में मैसेज की बजी घंटी,पूरी हुई मोदी की गारंटी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

सारण:सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में गए हवालात में 🤪

rktvnews

मुख्यमंत्री के साथ सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

rktvnews

बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद 14 मई को पटना में आयोजित करेगा राज्य स्तरीय स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment