RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैंप- एक ही छत के नीचे मिल रहा बचत-राहत-बढ़त का तिहरा लाभ।

जयपुर/राजस्थान 26 जून। राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की जनकल्याण की भावना को साकार कर रहे महंगाई राहत कैम्पों में 10 योजनाओं के गारंटी कार्ड प्राप्त कर आमजन अपना भविष्य सुरक्षित महसूस कर रहें हैं।
प्रदेशवासियों को इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के माध्यम से एक ही छत के नीचे बचत, राहत बढ़त का तिहरा लाभ मिल रहा है। ख़ास तौर से जरूरतमंद और असहाय वर्ग के जीवन में तो ये कैम्प बड़ा बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर महंगाई राहत कैम्पों का दौरा कर रहे हैं और लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री से तारीफ सुनकर कालू के चेहरे पर आई मुस्कान।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को डूंगरपुर जिले की थाणा ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैंप के अवलोकन किया तो एक रोचक घटनाक्रम सामने आया। गहलोत एक-एक कर सभी विभागीय काउंटर पर जाकर लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री जैसे ही चिकित्सा विभाग के काउंटर पर पहुंचे, तो उनकी नजर एक बार फिर टोंकवासा निवासी कालू उर्फ कालिया मीणा पर पड़ी। श्री गहलोत ने जब आत्मीयता के साथ कालू को अपने पास बुलाकर उनके चमचमाते दांतों की तारीफ की तो कालू की मुस्कान देखते ही बन रही थी। दरअसल गत 12 जून को टोंकवासा गांव में महंगाई राहत कैंप के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने कालू के खराब दांतों को देखकर उनका इलाज कराने के निर्देश दिए थे । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कालू की क्रोनिक पेरियो डेनटाइटिस नामक बीमारी का इलाज हुआ और अब वो पहले से काफी बेहतर है।

बलराज को मिला विकलांग पेंशन का लाभ।

श्रीगंगानगर की पदमपुर तहसील में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप में पहुंचे दिव्यांग बलराज को शारीरिक अक्षमता के कारण जीवन निर्वहन में काफी कठिनाई हो रही थी। आवेदन प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उनको अब तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था।जब बलराज ने अधिकारियों को अपनी व्यथा बताई तो उन्होंने कार्यवाही करते हुए तत्काल बलराज का दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन करवाया। साथ ही उनका अन्य विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कर लाभान्वित किया गया। मौके पर ही राहत मिलने पर बलराज ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन को दिल से दुआएं दी ।

राकेश की जिम्मेदारियों की राह हुई आसन।

श्रीगंगानगर की पदमपुर तहसील में आयोजित महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन के बाद जब राकेश कुमार को पता चला कि उनके वृद्ध माता-पिता को अब बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर खर्च के साथ माता-पिता की वृद्धावस्था जनित बीमारियों के इलाज का खर्च उठाना राकेश के लिए मुश्किल हो रहा था, मगर कैम्प में 8 योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उनकी यह चिंता भी दूर हो गई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वाथ्य बीमा योजना में अब उनके परिवार को 25 लाख रूपये तक का इलाज निःशुल्क मिल सकेगा। साथ ही अन्य योजनाओं के माध्यम से घर खर्च में भी बचत होगी। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आर्थिक संबल मिलने से मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन आसानी से कर पाऊंगा।”

कई समस्याओं का हुआ एक साथ समाधान।

धौलपुर जिले के कंचनपुर में आयोजित महंगाई कैंप में पहुंच कर पवेसुरा निवासी शीला ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना पंजीकरण करवाया तो कुछ ही मिनटों में उन्हें राज्य सरकार की छह जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल गया । शीला को मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का फायदा तो मिला ही,साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 25 लाख एवं 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलने से वे महंगे इलाज की चिंता और अनहोनी के अंदेशे से भी मुक्त हो गई। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर छः योजनाओं का लाभ मिलने से जीवन की कई समस्याएं दूर हो गई ।

Related posts

सफलता की कहानी:संबल योजना बनी गुड्डी बाई का सहारा,अनुग्रह सहायता राशि बनी वरदान।

rktvnews

संवाद जरूरी, हिंसा नहीं सौहार्द चाहिए, वोट बैंक के लिए न बिकें मुसलमान: इंद्रेश कुमार

rktvnews

शरमन जोशी और अन्नू कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सब मोह माया है’ सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर!

rktvnews

सीतामढ़ी:फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत।

rktvnews

खसरा संक्रमण से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मैं हरसंभव कोशिश करूंगा, वाइस चेयरमैन तिवारी।

rktvnews

‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा ‘पोर्टल पर किसानों की जमीन का करवाया जाएगा शत प्रतिशत पंजीकरण: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

Leave a Comment