RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:गुड़ एवं पानी पिलाकर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ।

जल मंदिर की स्थापना से राहगीरों को मिलेगा शुद्ध एवं ठंडा पेयजल:सीईओ जिला पंचायत उमरिया

उमरिया /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)27 मार्च।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश के निर्देशन में राम नवमी के शुभ अवसर पर नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम के तहत उमरिया जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में ‘‘जल मंदिर (प्याऊ)’’ का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह एवं रजिस्ट्रार आशीष श्रीवास्तव कि उपस्थिति में आगंतुकों के लिए निःशुल्क शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और तपती गर्मी में प्यासे राहगीरों एवं आगंतुकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ‘जल मंदिर’ जैसी पहलें समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
पैगाम फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि शुभारंभ के बाद नगर के कोने कोने में जल मंदिर की स्थापना की जाएगी जिससे आने – जाने वाले सभी आगंतुकों को तपती गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े और उन्हें शुद्ध और ठंडा पेयजल मिल सके।हमारा यह प्रयास न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा,बल्कि समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम में कुलदीप,मेंटर जया भारती साहू सहित नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

rktvnews

रायपुर : बस्तर की सरपंच जयंती कश्यप दिल्ली में हुई सम्मानित।

rktvnews

महिला दिवस पर प्रकाशित शोध पत्र में अठारह की उम्र तक मुफ्त शिक्षा से 2030 तक हो सकता है बाल विवाह का खात्मा:सचिव डॉ सुनीता सिंह

rktvnews

राजस्थान:ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित।

rktvnews

महिला कर्मचारी से अशोभनीय व्यवहार का दोषी कर्मचारी निलंबित।

rktvnews

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment