RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि सिंह की अध्यक्षता में नशीली दवाओं के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)26 जून। आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ के बाहर नशीली दवाओं के उपयोग एवं तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शपथ समारोह का कार्यक्रम प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण तथा न्यायालय कर्मी ,लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे उपस्थिति हुए।सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि इस शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने यह शपथ लिया कि “मैं कभी भी नशीली दवाओं का उपयोग नहीं करूंगा। अपने परिजनों या परिचितों को भी नशीली दवाओं का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। अपने कार्यालय परिसर को भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त रखूंगा और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा।

Related posts

02 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पूर्वी चंपारण:क्या PK तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव?

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे लव-कुश रथ का अभिनंदन व स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment