RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल।

आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल अपने वाहन में भरवायें-नागरिकों से अपील।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 26 मार्च।इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 24 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 34 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 15 टैंकर लोरियां “कुल 73 टैंकर लॉरी” विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है।
जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना इंडेंट लगाने की अग्रिम कार्रवाई करेंगे और किसी प्रकार से पेट्रोल पंप ड्राइ ना रहे इसकी समुचित तैयारी सेल्स ऑफिसर तेल कंपनियों एवं पंप संचालक करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा यह भी सख्त निर्देश सभी पंप संचालक को और ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर को दिए गए हैं कि किसी प्रकार से पेट्रोल डीजल केन बोतल आदि में नहीं देंगे, ऐसा करने वाले संचालक और उनके कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित रूप से जारी है।

Related posts

लोकसभा में प्रश्नकाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में समग्र कृषि विकास की दी जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने शहीद स्मारक के निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के पुनिर्माण का शिलान्यास और किया उदघाटन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने विधि निर्माताओं से राष्ट्रहित के मुद्दों पर दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने का आग्रह किया।

rktvnews

रांची:पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर शिक्षा,साहित्य और पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी होगी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:साहित्यकार रामयश अविकल के कहानी संग्रह लकीर का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:सावन में कजरी गायन से प्रकृति हुई सुगंधित।

rktvnews

Leave a Comment