RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

विगत 10 दिनों में विभिन्न जिलों से लगभग 1 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 मार्च।प्रदेश में चोरी, नकबजनएवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 96 लाखरुपये से अधिक मूल्य कीसंपत्ति जब्‍त की गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पहुंचते हुए इन घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।

प्रमुख कार्यवाही

सीहोर

जिले के ग्राम नंदगांव में हुई नकबजनी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल सहित लगभग 65 लाख रूपएकी संपत्ति जब्‍त की है।

वहीं नेहरू कॉलोनी स्थित सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 8 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

राजगढ़

जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत के मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर 420 कट्टे (105 क्विंटल) मिल्क पाउडर एवं 2 लाख रूपए नगद सहित कुल 34 लाख55 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की।

रायसेन

जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सोने के आभूषण एवं एक होंडा अमेज कार सहित लगभग 25 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

बैतूल

जिले के थाना आमला क्षेत्र में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी एवं बैंक खाते में जमा राशि सहितलगभग 20 लाख 85 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

ग्वालियर

जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 चोरियों का खुलासा कर आरोपी तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 105 ग्राम सोना एवं 2 लाख नगद सहित लगभग 17 लाख75 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

शिवपुरी

जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 12 लाख 20 हजार रूपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार एक अन्‍य कार्यवाही में बैराड़ थाना क्षेत्र में चोरी के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से 2 लाख 25 हजार रूपए के सोने की चेन एवं अंगूठी जब्‍त की है।

इंदौर

जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से 8 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की है।

टीकमगढ़

जिले में बमहोरी कला पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घंटे, मुकुट एवं वाहन सहित लगभग 1 लाख 72 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

खरगोन

जिले में दामखेड़ा कॉलोनी की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 70 हजार रूपए के सोने-चांदी के आभूषण जप्त किए।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि यांत्रिकरण मेला का किया भ्रमण।

rktvnews

नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी मोनिका गुप्ता ने वितरित किए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

rktvnews

भारत की एकजुटता को बनाए रखने में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:जरूरतमंदों की सेवा में रक्त की अहम भूमिका : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के जयपुर स्थित अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक महिला की कथित मृत्‍यु का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, सुगम मतदान कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment