RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री से मिला यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन – सेना में हो अहीर रेजिमेंट का गठन।

जयपुर/राजस्थान 26 जून। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर गहलोत ने श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साथ ही सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन करते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने की भी घोषणा की।
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुप्रति कोचिंग योजना के माध्यम से 30 हजार बच्चों की निःशुल्क पढ़ाई, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के तहत 500 बच्चों की विदेश में निःशुल्क पढ़ाई, 303 नए कॉलेज, विद्यालय में 500 छात्राओं के नामांकन पर कॉलेज खोलने जैसे निर्णयों से शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी बनकर उभरा है।
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज आमजन को दिया जा रहा है। कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के द्वारा 10 कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आमजन को महंगाई से राहत दी जा रही है। अब तक 1.7 करोड़ से अधिक परिवार महंगाई राहत शिविरों से जुड़ चुके हैं तथा 7 करोड़ गारन्टी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के विद्यार्थियों हेतु छात्रावास के लिए निःशुल्क जमीन आवंटित की गई। आज इन छात्रावासों में विद्यार्थी अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक संदीप यादव, बलजीत यादव, यादव जनजाग्रति से भारत यादव एवं मंजू यादव, हरसहाय यादव, महेन्द्र यादव, ललित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना:बाबूलाल मधुकर के निधन से मगही साहित्य के एक देदीप्यमान नक्षत्र का अवसान : डा अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर: 30 मई को तेजस्वी, दीपंकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी बभनगांवा (बड़हरा) और गड़हनी (अगिआंव) में जनसभाओं को संबोधित करेगे।

rktvnews

जयपुर:देश में पहली बार घड़ियाल संरक्षण की अनूठी पहल, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने घड़ियाल के 10 बच्चों को चम्बल नदी में छोड़ा।

rktvnews

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, हैदराबाद ने मिशन लाइफ के अतंर्गत जनजागरण तहत कार्यक्रम में भाग लिया और सभी से स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग अपनाने का आग्रह किया।

rktvnews

गया:बिपार्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला “मंथन 2025 “का समापन।

rktvnews

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment