RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:“साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 मार्च।जिला मुख्यालय चतरा स्थित District CM School of Excellence (CM SOE) में मंगलवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत “साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं Centre for Catalyzing Change (C3) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी ने की। इस अवसर पर सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
सम्मेलन के दौरान जिले के 60 विद्यालयों से जुड़े 120 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण तथा किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों ने विद्यालयों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक संतुलन एवं जीवन कौशल जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने में सराहनीय भूमिका निभाई है।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ब्रिज किशोर तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का समावेश अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित होता है और वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
सिविल सर्जन एवं अन्य वक्ताओं ने भी किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही अपने जीवन में बेहतर निर्णय ले सकते हैं और समाज के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में C3 का विशेष योगदान रहा। संस्था द्वारा तकनीकी सहयोग, मार्गदर्शन एवं निरंतर समर्थन प्रदान किया गया, जिससे विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका।
सम्मेलन के दौरान साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालयों में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण को लेकर आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

अब क्यूबा और राऊल कास्त्रो अमेरिका के निशाने पर!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सभी कार्यालय प्रधान के साथ बैठक।

rktvnews

व्यंग्य:एक माफ़ी का सवाल है, बाबा🤪

rktvnews

पटना:बिहार के आंत्रप्रेन्योर्स को ब्रैंड बनाने के उद्देश्य से स्ट्रैटराइज़ कंसल्टिंग और सीआईएमपी-बीआईएफएफ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

Leave a Comment