RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखण्ड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के भालूबासा टोला में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओ के समाधान हेतु किया आश्वस्त।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)24 मार्च। सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के भालूबासा टोला पहुंच कर ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उपायुक्त का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उपायुक्त ने भालूबासा, , बोकसीकली, कुंदाबेड़ा, आम्बाजुड़ी, गुंडीबेला, बालूबासा टोला के ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा समाधान का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस अथवा ममता वाहन समय पर नहीं मिलता है, इस पर उपायुक्त ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के लिए एचसीएल के सीएसआर फण्ड से एक एम्बुलेंस दिलाने का भरोसा दिलाया। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के संदर्भ में अंचलाधिकारी को मोबाइल टावर के लिए स्थान चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार कराने की बात कही। ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में विलम्ब की शिकायत पर पंचायत सचिव का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
संवाद के क्रम में उपायुक्त ने टोला के दो अनाथ बच्चों से मिलें तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत बच्चों के बेहतर शिक्षा हेतु उनके अभिभावक को बच्चे का नामांकन अगले सत्र में नेताजी सुभाष विद्यालय में कराने व छात्रावास भेजने लिए प्रोत्साहित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त दोलमाबेड़ा झरना का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने मिनी आंगनबाड़ी, दोलमाबेड़ा झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने, दोलमाबेड़ा-बेकसिकली-गोंदीबेड़ा के बीच पीसीसी पथ, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बात रखी। ग्रामीणों के सभी समस्याओं को उपायुक्त ने गंभीरता से सुना तथा हर संभव समाधान तथा मदद का भरोसा दिलाया।
मौके पर पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजुद थे।

Related posts

JustMarkets की मनी एक्सपो इंडिया 2024 में भागीदारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने संबल योजना के अंतर्गत मोटर ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरणों का किया वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संयुक्त टीम ने 10 दिन में 81 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!प्रदेश में 2 लाख 38 हजार से अधिक लायसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराये

rktvnews

राष्ट्रपति ने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्र‍ेसिडेंट कलर प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment