RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार दिवस पर स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे नुक्कड़ नाटक की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च।बिहार दिवस पर विद्या कला उत्थान फाउंडेशन द्वारा ग्राम रामपुर मिल्की स्थित महादलित टोला में एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे ” नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मधुर गीत-संगीत से हुई, जिसने वहां उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके पश्चात कलाकारों द्वारा ‘स्वच्छ रहें, सुरक्षित रहें’ एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से स्वच्छता के महत्व, साफ-सफाई की आदतों, और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के उपायों को सरल और समझने योग्य तरीके से दर्शाया गया।
कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, संवाद और भाव-भंगिमा के जरिए यह संदेश दिया कि व्यक्तिगत स्वच्छता और जागरूकता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं, जागरूक होकर इनसे बचा जा सकता है।
संस्था के कलाकारों में नागेश्वर नयन, दुर्गा प्रसाद, दिव्या कुमारी, मुस्कान कुमारी, हरेंद्र कुमार, रघुवंश कुमार, रमाशंकर कुमार एवं अंकित सिंह आदि रहे।कार्यक्रम केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि समाज में परिवर्तन लाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी है।

Related posts

मोतीहारी:सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एमसीएच की हुई शुरुआत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हमारे वीर सैनिक देश की आन-बान-शान के हैं सच्चे प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़:लोकोस एप में एसएचजी/वीओ/सीएलएफ के वित्त लेनदेन एंट्री पर प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रख्यात भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव को संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फेलोशिप।

rktvnews

मोक्ष भूमि गया में जिलाधिकारी की अभिभूत व्यवस्था।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीएसएनएल के प्रदर्शन की समीक्षा की, ग्राहकों की सुविधा और राजस्व सृजन पर जोर दिया।

rktvnews

Leave a Comment