RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)22 मार्च।आज गढ़वा जिला अंतर्गत विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन समारोह समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त, गढ़वा एवं कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा की उपस्थिति में 08 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गयी।
“विश्व जल दिवस” के विषय पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा जल के सरक्षण, समुचित उपयोग, एवं योजनाओं के रख रखाव हेतु जलसहिया द्वारा ग्रामीणों से जल शुल्क जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं भविष्य में पूर्ण होने वाले जल जीवन मिशन योजनाओं के सफल संचालन एवं रख रखाव के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उपस्थित मुखियागण एवं जलसाहियाओं के द्वारा अपने पंचायत एवं ग्रामों में संचालित हो रही नल जल योजनाओं के बारे में अपना अनुभव एवं योगदान के बारे में जानकारी साझा किया।
उक्त कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जल सहिया को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पलंबरो को टूल कीट देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा अजय कुमार सिंह द्वारा जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
कार्यक्रम में सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक, मुखिया एवं जलसहिया एवं पलंबर उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर:मल्टी टैलेंटेड बनो, पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर फोकस करो-पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर और समता सैनिक दल के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई आंबेडकर जयंती।

rktvnews

झारखंड: चतरा: रात्रि चौपाल में 13 नवंबर को वोट करेगा चतरा का लगा नारा।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में।

rktvnews

Leave a Comment