RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:नवांकुर पैगाम फाउंडेशन ने नगर वन तालाब से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

उमरिया/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)22 मार्च।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उमरिया जिले के नगर वन तालाब खलेसर नाका में जल गंगा संवर्धन अभियान का विधिवत आगाज हुआ। इस अवसर पर नगर वन तालाब के तट पर जिला नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन एवं नगरपालिका द्वारा जल संरक्षण की दिशा में प्लास्टिक,पॉलीथिन एकत्र कर साफ-सफाई का कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवधि में नवांकुर पैगाम फाउंडेशन से जुड़े समस्त प्रस्फुटन समितियों, जनप्रतिनिधियो,प्रशासन के साथ मिलकर शहर से गांव-गांव तक जल संग्रहण से जुड़ी सभी संरचनाओं के संरक्षण, पुनर्जीवन और सुदृढ़ीकरण पर व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।पैगाम फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी जीवनदायिनी नदियों, तालाबों, प्राचीन जल संरचनाओं और जल स्रोतों का संरक्षण व पुनर्जीवन सुनिश्चित करना है।जल संरक्षण के इस महायज्ञ में सहभागिता कर हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव रख रहे हैं।इस प्रयास से हमारे मध्यप्रदेश,हमारे जिले तथा हमसे जुड़े गांवों को जल संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की पंक्ति में स्थापित होगा।इस अवसर पर सीएमओ नगरपालिका किशन सिंह,उपयंत्री देव कुमार गुप्ता,अखिलेश सिंह,निशांत,पैगाम फाउंडेशन से योगेश खंडेलवाल,ललित चौधरी, सुधांशु सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी गण का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

हनुमानगढ़: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने भेजी वीरांगनाओं के लिए राखी, वीरांगनाओं को जिला कलेक्टर ने बांधी राखी।

rktvnews

भोजपुर:2014 के पहले के और आज के भारत में है जमीन आसमान का अंतर : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.62 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.11 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

उज्जैन:भूमिपूजन हुए विकास कार्यों को जल्द प्रारम्भ कराएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

“ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”…….शिवराज

rktvnews

आईएनएस सुदर्शिनी ट्रांसओशनिक सेल अभियान – लोकायन 26 पर रवाना होगा।

rktvnews

Leave a Comment