RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 मार्च।विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, चतरा सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः आयोजित प्रभात फेरी से हुई, जिसे सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सदर अस्पताल, चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राजेश कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार सुमन सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजनों में मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा मुख रोगों की रोकथाम के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुख एवं दंत रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है, जिसका लाभ आमजन को उठाना चाहिए।
सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि तंबाकू, खैनी, गुड़ाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से मुख रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है, इसलिए इनसे दूर रहना आवश्यक है। उन्होंने संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच को भी जरूरी बताया।
दंत चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार सुमन ने मुख एवं दंत स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सुबह और रात में दांतों की सफाई, भोजन के बाद कुल्ला करने की आदत तथा मीठे पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों से परहेज करने से दंत रोगों से बचाव संभव है। उन्होंने प्रत्येक तीन माह में एक बार दंत जांच कराने की सलाह भी दी।
इस अवसर पर जिला अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम सहायक (NCD) हरि शंकर, NTCP सोशल वर्कर शशि भूषण शास्त्री, स्टाफ नर्स सोनी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजनों से अपील की है कि वे मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा नियमित जांच कराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने किया राजपुरोहित छात्रावास का उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ले प्रेस वार्ता कर राहत कार्यों की दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने कुल्हड़िया और चांदी में किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:सुरेश पटवा की 34 वीं कृति “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा का जवाब दिया और यह बिल पारित हुए।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment