RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जन नायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार )20 मार्च।जन नायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के सहायक व्याख्याता राजेंद्र कुमार तथा परिचारी दशरथ सिंह के अवकाश प्राप्ति के अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन में एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष गणपति मंडल, सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ कृष्ण अली अलवर्ट, सहायक व्याख्याता मनोज कुमार ठाकुर, मंगल सिंह, निर्मल कुमार मिश्रा, भृगुनाथ सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर में राजेंद्र कुमार एवं दशरथ सिंह के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही काफ़ी समय से महाविद्यालय के साथ जुड़े रहे और उन्होंने अपने कर्तव्यों का सदैव पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनके कार्यों, व्यवहार एवं अनुशासन ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र कुमार ने वर्ष 2003 से सहायक व्याख्याता के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए छात्रों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं दशरथ सिंह ने परिचारी के रूप में महाविद्यालय के स्थापना काल से अपनी जिम्मेदारियों का अत्यंत लगन एवं निष्ठा के साथ निर्वहन किया।
समारोह के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से दोनों अवकाश प्राप्त कर्मियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Related posts

बिहार:अगर संघ सचमुच देश में जाति विहीन समाज बनाना चाहता है तो पिछड़े या दलित समाज के अपने स्वयं सेवक को बना देना चाहिए संघ प्रमुख: शिवानंद

rktvnews

बाबूजी हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे और रहेंगे:पूर्व स्पीकर मीरा कुमार

rktvnews

उत्तराखंड:राज्य में सी विजिल के माध्यम से 19 हजार 532 शिकायते प्राप्त हुई,जिनका त्वरित किया गया निस्तारण: डॉ बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम

rktvnews

भोजपुर:बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर,के 15वें स्थापना दिवस पर शाखा खोलने की मिली मंजूरी।

rktvnews

बक्सर: कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान,नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक।

rktvnews

रॉयल नीदरलैंड्स नौसेना के उप-कमांडर और एचएनएलएमएस डी. रूयटर का कोच्चि दौरा।

rktvnews

Leave a Comment