RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:साकची में ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का शुभारंभ।

स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को मिलेगा बाजार।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)20 मार्च।जमशेदपुर के साकची में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। जमशेदपुर हाट के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को अपने विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन की पहल पर जमशेदपुर के प्रमुख वाणिज्यक क्षेत्र में बड़े शोरूम की तर्ज पर दो मंजिला ‘जमशेदपुर हाट – पलाश मार्ट’ का निर्माण कराया गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जमशेदपुर हाट – पलाश मार्ट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों अपने विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री कर सकेंगे तथा सीधे ग्राहकों से जुड़ सकेंगे। जिससे कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों की आय में वृद्धि होगी। साथ हीं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास को बल मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जीवेदोक अभियान के तहत महिलाओं एवं उद्यमियों को एक ही स्थान पर अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे स्वरोजगार एवं व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक पहल सुनिश्चित होगी।
इस दौरान गुमला जिला के महिला विकास मंडल बघिमा, पालकोट की दीदीयों के द्वारा सखी मंडलों से जुड़कर स्वरोजगार एवं व्यवसाय करने तथा आत्मनिर्भरता की कहानी बयां की।
जमशेदपुर हाट के भु-तल में पलाश मार्ट तथा सेरांग एवं प्रथम तल में दीदी कैफे संचालित किया गया है।
पलाश मार्ट में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट, पाईटकर पेंटिंग, सेनेट्री आईटम, प्रसंस्कृत व मुल्य सवर्धित खाद्य सामग्रियां तेल, मधु आदि उपलब्ध होंगी। सेरांग में बोड़ाम के अंधारझोर में निर्मित तबला, मांदर, ढ़ोलक, नगाड़ा, डमरू आदि वाद्य यंत्र की प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। जबकि प्रथम तल में दीदी कैफे में स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। दीदी कैफे में स्टींम व पौष्टिक व्यंजन को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी पमुख रूप से मौजुद थे।

Related posts

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

देवघर: सरकारी कार्यालय में कार्यरत वाहन चालको के कौशल विकास हेतु तकनिकी प्रशिक्षण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता को ले टेकरीवाल मोटर्स में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:आमजनों की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:- उपायुक्त

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:अंतर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु भोजपुर टीम का चयन, जर्सी लॉन्च कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मई 26

rktvnews

Leave a Comment