RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीमों का गठन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 मार्च।जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अवैध जमाखोरी के माध्यम से कृत्रिम कमी उत्पन्न करने तथा ऊँचे दरों पर बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और एलपीजी वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय टीमों का गठन किया गया है।
प्रखंड स्तरीय टीम में संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को शामिल किया गया है।
जिला स्तरीय टीम में अभिषेक कुमार दीप, कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका, अंचल अधिकारी दुमका सदर तथा शितांशु खालखो, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दुमका को शामिल किया गया है।

गठित टीमों को निम्न निर्देश दिए गए हैं

• सभी एलपीजी वितरकों एवं डीलरों का 24 घंटे के भीतर स्टॉक ऑडिट कर वर्तमान स्टॉक, प्राप्ति एवं बिक्री का पूर्ण विवरण प्राप्त किया जाएगा।
• सभी वितरक प्रतिदिन संध्या तक ई-रिपोर्ट के माध्यम से सिलेंडर प्राप्ति, वितरण एवं शेष स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
• बिना अनुमति किसी तीसरे पक्ष को थोक मात्रा में एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर रोक रहेगी। घरेलू उपयोग के सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग हेतु बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगी।
• टीम द्वारा सूचना के आधार पर अवैध भंडारण स्थलों, संदिग्ध गोदामों एवं कालाबाजारी के ठिकानों पर औचक निरीक्षण एवं छापामारी की जाएगी।
• अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं ऊँचे दामों पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक सेवा संधारण अधिनियम (ESMA), आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों एवं कृत्रिम कमी की स्थिति को रोकने हेतु आमजन से अपील की जाएगी कि वे पैनिक बुकिंग से बचें। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी प्रखंडों एवं जिला स्तर पर कालाबाजारी एवं ऊँचे दरों पर बिक्री संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका को निर्देश दिया गया है कि वे जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीमों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रतिदिन की कार्रवाई से अवगत कराएं।अनुमंडल पदाधिकारी दुमका को उक्त कार्यों का सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

भोजपुर:11 वर्षो के स्वर्णिम सेवा काल में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है : रामकृपाल यादव

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

इन्साकॉग की नियमित निगरानी के हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के एक सब-वेरिएंट जेएन.1 का एक मामला पाया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 नवंबर 24

rktvnews

अगले नौ सेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी।

rktvnews

पुजारी संत केशव दास जी की प्रथम पुण्यतिथि 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन बड़ी मठिया में।

rktvnews

Leave a Comment