RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम और एसपी ने गैस एजेंसियों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुचारु आपूर्ति के दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मार्च।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर, मिस्टर राज ने संयुक्त रूप से पी.ए. एचपी गैस एजेंसी आरा तथा एम/एस पुष्पलता इंडेन गैस एजेंसी आरा का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडर के उपलब्ध स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं लाभुकों को समय पर गैस उपलब्ध कराने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि आम लोगों को गैस की निर्बाध एवं सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी हो तथा किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भोजपुर जिले की सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। अतः आम लोग अनावश्यक रूप से घबराकर (पैनिक में) बुकिंग न करें और सामान्य तरीके से ही गैस बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ने भारत की औद्योगिक नीति को आकार देने में पीएलआई योजनाओं, भारत के हरित परिवर्तन और समावेशी स्थिरता की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया।

rktvnews

रासपुतिन बोये-रोपे जायेंगे, तो रंगा-बिल्ला ही लहलहाएंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 सितंबर 24

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर: स्वीप कोषांग द्वारा सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय में “युवा संवाद”कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:बिहार का चुनाव परिणाम, उम्मीद और समझ से परे: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment